केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) की स्थापना रेल मंत्रालय के अधीन इलाहाबाद में वर्ष 1979 में हुई । इसे भारतीय रेल के सम्पूर्ण नेटवर्क के विद्युतीकरण का दायित्व सौंपा गया ।
संगठन के प्रशासनिक प्रमुख महाप्रंबधक हैं । इसके अंतर्गत विभिन्न परियोजनाएं - अम्बाला, लखनऊ, गोरखपुर, भुवनेश्वर, चेन्नै, कोटा, हाजीपुर, सिकन्दराबाद एवं न्यूजलपाईगुड़ी है। ये इकाइयां अपने कार्यक्रम से अधिकतम लाभ देने के लिए रेलवे के महत्वपूर्ण मार्गों के विद्युतीकरण की प्रक्रिया में लगी हुई है । अभी भारतीय रेल का लगभग 60.2/. माल यातायात तथा 50.5/. सवारी यातायात विद्युत कर्षण पर वहन किया जा रहा है ।
11वीं पंचवर्षीय योजना (2007.12) के दौरान 4556 रूट कि.मि. रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया जबकि लक्ष्य 4500 कि.मि. था। 31.3.2012 तक कुल 22224 रूट कि.मि. रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण हो चुका है। वर्ष 2011-12 के वित्तीय वर्ष में 804 रूट किमी ओ.एच.ई. 2.2 केवी पर चार्ज कर दी गयी।
5131 रूट किमी विद्युतीकरण का कार्य प्रगति पर है।
|